मुख्य चुनाव आयु्क्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद फिर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में यह तय किया गया है। जिसमें ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाई गई है। इंडिया गठबंधन के सांसद दिवाली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय की मांग करेंगे। इस मुलाकात में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत दिए जाने की चर्चा है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने इसके लिए रणनीति बनाई है। इससे पहले भी इंडिया गठबंधन के सांसद राष्ट्रपति से मिल चुके हैं।
दीवाली के बाद की तैयारी
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के दलों ने दीवाली के बाद फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की है। इससे पहले सभी दलों के नेता एक बार फिर से राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि पिछली बार जब इंडिया गठबंधन के नेता राष्ट्रपति से मिले थे तो इसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत मांगें गए थे। माना जा रहा है कि अब इंडिया गठबंधन के सांसद सबूत देने की तैयारी में हैं। यह तय किया गया कि दिवाली के बाद राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा जाएगा। खड़गे के आवास पर हुई बैठक में तय किया गया है कि यह मुद्दा लगातार उठाता जाता रहेगा।
इंडिया गठबंधन के दलों का आरोप है कि विशेष गहन समीक्षा (SIR) की आड़ में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। विपक्ष राष्ट्रपति के सामने जो नया डोजियर वह भी पेश कर सकते हैं। जिसमें इंडिया गठबंधन के सांसद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तैयारी कर सकते थे।
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास शुक्रवार को यह बैठक हुई थी, जिसमें इंडिया गठबंधन के दलों के कई सांसद शामिल हुई थी। इस बैठक में संसद सत्र से पहले एक-दो रैलियों या बड़े प्रदर्शनों के बारे में भी चर्चा हुई है। आज भी जन महाभियोग का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 1 नवंबर को कांग्रेस ने रामलीला मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया है। इस पर भी सांसदों के बीच चर्चा हुई है।
