Advertisement
f ▶ ◎ 𝕏
इंदौर

झाबुआ को शिक्षा की बड़ी सौगात, 35 करोड़ से बनेंगे 6 नए सांदीपनि विद्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार संचालित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को झाबुआ विकासखंड के पिटोल स्थित दशहरा मैदान में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से […]

देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की […]

30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च, विजयवर्गीय बोले- भारत के खिलाफ ऐसे बयान कैसे?

इंदौर। मध्य प्रदेश भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है।  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भारत माता हमारी माता हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को अराजकता फैलाने देना […]

सिंहस्थ के लिए दीर्घकालिक विकास पर है प्रदेश सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार सिंहस्थ: 2028 के भव्य आयोजन के लिए दीर्घकालिक विकास पर बल दे रही है। उज्जैन नगर का हर काल और युग में विशेष महत्व रहा है। यहाँ आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विकास का क्रम निरंतर जारी है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के […]

खंडवा-ओंकारेश्वर रोड के बीच दिसंबर से शुरू होगी MEMU ट्रेन

खंडवा,ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 से पहले ओंकारेश्वर की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में रेलवे ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पश्चिम रेलवे के डीआरएम अश्विन कुमार ने ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने संकेत दिए कि वर्ष 2026 समाप्त होने से पहले खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक यात्री ट्रेन संचालन शुरू करने का […]

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों का प्रदर्शन तेज, कॉलेज-अस्पताल के गेट पर जड़ा ताला

उज्जैन उज्जैन के आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे करीब 200 आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज और अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। बीते सात दिनों से धरना दे रहे विद्यार्थियों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। […]

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोनम रघुवंशी का सरेंडर, दोबारा जेल पहुंचीं

इंदौर।  मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया। इस सनसनीखेज मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आखिरकार ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद वह पिछले करीब तीन महीने से मिली जमानत के बाद दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज […]

BRICS कृषि सम्मेलन की मेजबानी करेगा इंदौर, वैश्विक कृषि पर होगा मंथन

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद बड़े और प्रतिष्ठित आयोजन का मुख्य केंद्र बनने जा रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन और प्रवासी भारतीय दिवस की शानदार सफलता के बाद अब इस साफ-सुथरे शहर को ‘ब्रिक्स’ (BRICS) देशों की बेहद महत्वपूर्ण कृषि बैठक की मेजबानी करने का गौरव […]

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के लिए ब्लास्टिंग जरूरी, एयरपोर्ट क्षेत्र में होगी विशेष खुदाई

इंदौर। इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल रहा है। यहां मेट्रो स्टेशन भूमिगत होगा और करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर ट्रैक एलिवेटेड हिस्से से जुड़ेगा। लगभग आठ माह पहले इस हिस्से में मेट्रो के लिए खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन 20 फीट की खुदाई के बाद चट्टानें […]

बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

बड़वानी। जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी चार बीघा फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। शुक्रवार को सामने आई इस घटना ने किसानों के बीच चिंता और चर्चा का विषय बना दिया है। किसान का कहना है कि मंडी में बैंगन का […]