Advertisement
f ▶ ◎ 𝕏

धोनी दो हफ्ते IPL से बाहर? पूर्व क्रिकेटरों ने बैटिंग पोजिशन और फिटनेस पर दी राय

IPL 2026 का आगाज RCBvsSRH मुकाबले के साथ हो रही है। अभी चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK के मैच में वक्त है, जो कि राजस्थान रॉयल्स के साथ सोमवार को होना है। पर क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा इस सीजन की शुरुआत से कहीं पहले ही होने लगी है। सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि क्या बतौर खिलाड़ी माही का यह अंतिम आईपीएल होगा? यह वो चर्चा है जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार हो रही है और जिस पर कई दिग्गजों का यह कहना रहा है कि यह खुद माही निर्धारित करेंगे, न कि हम और आप। अब आते हैं उस खास चर्चा पर जो इस सीजन में उनकी बल्लेबाजी, उनके प्रदर्शन को लेकर लगाई जा रही अटकलों को लेकर है।