Advertisement
f ▶ ◎ 𝕏

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6029 मतों से दर्ज की जीत

मध्यप्रदेश के दतिया में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6029 वोटों से जीत गए हैं। जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। सभी 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

चुनाव आयोग के अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, बारहवें राउंड में बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 3862 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 4243 वोटे मिले हैं। इस तरह कांग्रेस का अंतर बारहवें राउंड में कम हो गया, लेकिन कुल वोटों का अंतर काफी बड़ा हो गया है।

बारहवें राउंड तक बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 45810 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 58417 वोटे मिले हैं। इस तरह कांग्रेस 12602 वोटों से आगे चल रही है। इस तरह कांग्रेस का अंतर फिर बढ़ गया है। तेरहवें राउंड के वोटों की गिनती चल रही है।

जानें राउंड वाइज रिजल्ट

राउंड  बीजेपी कांग्रेस  अंतर
पहला 4551 3367 1184
दूसरा 3702 4011  309
तीसरा 4146 5054  908
चौथा 4058 4858 800
पांचवां 4282 3757 525
छठवां 3331 4809 1498
सातवां 4071 5580 1509
आठवां  3540 6828 3288
नवमा 3758 6694 2936
दसवां 3957 5539 1582
ग्यारहवां 2552 3672 1120
बारहवें 3862 4243 381

 राउंड में  9519 मतों से पिछड़े आशुतोष

दसवें राउंड में बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 39396 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 50307 वोटे मिले हैं। इस तरह कांग्रेस 10911 वोटों से आगे चल रही है।

नौवे राउंड में  9519 मतों से पिछड़े आशुतोष

दतिया उपचुनाव के नौवे राउंड में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी बढ़त, BJP के आशुतोष तिवारी 9519 मतों से पिछड़े

बीजेपी दतिया सीट से जीत रही है- नरोत्तम मिश्रा

बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस का भीतरघात उजागर हुआ है। रिजल्ट सबके सामने है कि बीजेपी दतिया से जीत रही है।

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर उन्होंने कहा कि उनका भ्रष्टाचार अदालत में सिद्ध हो चुका है। वे आधा दर्ज पार्टियों में रह चुके हैं। चार पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। ये उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने किया जीत का दावा

वोटों में बढ़ते मिलते ही कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह मतगणना स्थल पहुंचे। मीडिया से बातचीत में घनश्याम सिंह ने कहा कि छठवें राउंड से कांग्रेस की लीड बढ़ेगी। हम 12 हजार 15 वोटों से जीतेंगे।

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के निलंबन पर घनश्याम सिंह ने कहा कि मैंने सिर्फ दो लाइन में शिकायत की थी। पार्टी के बड़े पदाधिकारी से मिली ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला लिया गया है।

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुंच मतगणना स्थल

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा किया।

कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की प्राथमिक सदस्यता निलंबित किए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह उनके कुनबे का मामला है। दूसरे के परिवार पर टिप्पणी करने का स्वभाव नहीं है।

15 राउंड में मतों की गणना पूरी की जाएगी

दतिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट पेपर के वोटों की काउंटिंग की गई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाई गई है। जहां सुबह 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू की गई। 21 टेबलों पर 15 राउंड में मतों की गणना पूरी की जाएगी।

दतिया में पिछले चुनाव से 9 फीसदी वोटिंग 

30 जुलाई को हुए मतदान में दतिया विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 57 हजार 473 मततादाओं ने वोटिंग की थी। यह कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं का 71.44 प्रतिशत रहा। 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया में 80.44 फीसदी वोटिंग हुई थी।

नरोत्तम को हराकर जीते थे कांग्रेस के भारती 

2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया से कांग्रेस से राजेंद्र भारती ने बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार 742 वोटों से हराया था। भारती को कुल 88 हजार 977 और नरोत्तम को कुल 81 हजार 235 वोट मिले थे।

भारती की पहले विधायकी गई, कांग्रेस ने भी हटाया

बैंक घोटाले के आरोप में राजेंद्र भारती की विधायकी चली गई थी। जिसके बाद से दतिया विधानसभा सीट खाली थी। इस मामले में भारती को तीन साल की सजा सुनाई गई थी। उपचुनाव में भीतरघात की शिकायत पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी निरस्त कर दी है।

नरोत्तम का टिकट काटकर आशुतोष को दिया

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी ने ​उपचुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था। जिसका गृहमंत्री के समर्थकों ने जमकर विरोध किया था। यह आक्रोश दिल्ली तक पहुंचा। फिर सभी ने आशुतोष तिवारी के लिए प्रचार की बात कही थी। हालांकि, चुनाव के बाद भीतरघात की खबरें सामने आई।